बोलेरो-बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर , एक युवक की हालत हुआ गंभीर

 

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौपरिया गांव के पास परतावल–पुरैना मार्ग पर शुक्रवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ी दीक्षित निवासी जगलाल उर्फ लकड़ू (30 वर्ष), पुत्र गोमल, परतावल की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चौपरिया के पास पहुंचे, पुरैना की तरफ से आ रही एक बोलेरो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जगलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस कुछ देर से सीएचसी पहुंची, जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस सेवा की लापरवाही के कारण समय पर इलाज में देरी होती है, जिससे मरीज की जान को खतरा बढ़ सकता है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *