आखिरकार पुलिस ने खोज निकाला सत्यम को

 

रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र से लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे सत्यम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा 11 अप्रैल, 2026 को शाम करीब 6 बजे घर से खेलते हुए लापता हो गया था।
सत्यम, कुलदीप यादव का पुत्र है और गड़रिया पुरवा चक धौरहरा, थाना मिलएरिया, जनपद रायबरेली का निवासी है। उसके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने मिलएरिया थाने में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और बालक की तलाश के लिए सभी बीट कांस्टेबल और उप निरीक्षकों को लगाया गया।
पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और सघन खोजबीन के बाद, 12 अप्रैल, 2026 को बालक सत्यम को एफसीआई गोदाम के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद होने के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय जनता ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सराहनीय प्रयासों की सराहना की है।
इस कार्रवाई में शामिल मिलएरिया थाना पुलिस टीम में निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी मो० सईम शामिल थे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *