गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन 8-9 मई को

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के प्रदेश, मंडल एवं जिलों के पदाधिकारियों की बैठक 12 फरवरी 2026 को जवाहर नारायण इंटर कॉलेज, पडरौना (कुशीनगर) में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नायक एवं आशाराम राय को प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 8 एवं 9 मई 2026 को गोरखपुर स्थित गोकुल अतिथि भवन में संघ का 63वां वार्षिक महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस महाधिवेशन के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नायक तथा सहसंयोजक गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हरोमल गोंड होंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ प्रदेश मंत्री रामबदल त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर-अयोध्या (फैजाबाद) प्रदेश का सबसे बड़ा परिक्षेत्र है, जहां माध्यमिक शिक्षक संघ का व्यापक प्रभाव है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षा पर लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं। सरकार की नीतियों एवं नियमों में बदलाव के चलते शिक्षकों के अधिकारों पर भी असर पड़ रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन लगातार संघर्षरत है और महाधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती तथा सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि 62वें प्रांतीय सम्मेलन में पारित प्रस्तावों के अनुपालन के साथ-साथ 8-9 मई को होने वाले महाधिवेशन में शिक्षक हितों से जुड़े नए प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *