राप्ती इको पार्क का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सीएम कार्यक्रम से पहले दिए अहम निर्देश

 

गोरखपुर  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा एकला बांध पर विकसित हो रहे राप्ती इको पार्क का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने बांध के डिवाइडर पर रेलिंग एवं ट्रिगार्ड लगाकर छायादार वृक्षों के रोपण के निर्देश दिए। साथ ही बांध पर झंडा लगाने के कार्य में तेजी लाने और इसके रखरखाव का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को दो वर्षों के लिए सौंपने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को एकला बांध पर “बिफोर और आफ्टर” फोटोग्राफ्स एवं फ्लेक्स लगवाने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इको पार्क में आर्टिफिशियल तालाब के निर्माण, उसमें बच्चों के लिए बोटिंग की व्यवस्था तथा झूले एवं अन्य गतिविधियों के उपकरण लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पार्क में विभिन्न स्थानों पर लॉन, वृक्षारोपण, वेस्ट वंडर और मार्बल की मूर्तियां स्थापित करने को भी कहा।
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एकला बांध की सड़क पर आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रवेश द्वार के निर्माण और उसके सामने बड़े आकार के दो मार्बल शेरों की मूर्तियां स्थापित कराने की बात भी कही गई।
नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे राप्ती इको पार्क को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। पार्क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को घूमने-फिरने के लिए एक बेहतर स्थान मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *