भीषण गर्मी का कहर, लू के चलते घरों में कैद लोग

 

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं (लू) के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। हालात यह हैं कि आवश्यक कार्यों को छोड़कर बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़कें सूनी दिखाई दे रही हैं और लोग छांव या घरों में ही समय बिताने को मजबूर हैं। जरूरतमंद लोग ही बाजार का रुख कर रहे हैं, वह भी सिर ढककर और बचाव के उपायों के साथ।
गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के कारण उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। मजदूर वर्ग के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि दोपहर में काम करना मुश्किल हो रहा है।
विजय ने बताया, “दोपहर में ऐसा लग रहा है जैसे आग बरस रही हो, बिना जरूरी काम के घर से निकलना संभव नहीं है।”
गोरखनाथ यादव ने कहा, “सुबह के बाद धूप इतनी तेज हो जाती है कि खेत और बाहर का काम करना मुश्किल हो जाता है।”
गुलशन का कहना है, “गर्मी के कारण बाजार में भीड़ कम हो गई है, कारोबार प्रभावित हो रहा है।”
अभिषेक ने बताया, “जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलना पड़ रहा है, वरना घर में रहना ही बेहतर है।”
कुंदन ने कहा, “लू के डर से बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर संभालना पड़ रहा है।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *