दशहरा के पावन अवसर पर थाना सोनौली के मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना सोनौली स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, इसके अंतर्गत किए जा रहे कार्यों तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता सेवाओं का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिलाओं एवं बालिकाओं को बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा करने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता तंत्र का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
मॉडल मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण से संबंधित सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पुलिस से संपर्क एवं सहायता प्राप्त करने के लिए सहज वातावरण प्रदान करना है।
महराजगंज पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *