साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक के 25,000/- रुपये महराजगंज पुलिस ने सकुशल वापस कराए

महराजगंज जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा ठगी के शिकार पीड़ितों की सहायता करने हेतु पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के परवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

घटना का विवरण थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर (न.पा.प. महराजगंज) निवासी आवेदक अंकित गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता के साथ 25,000/- रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया था।
त्वरित कार्रवाई व बरामदगी: प्र.नि. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली की साइबर सेल टीम ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 20.10.2026 को संपूर्ण 25,000/- रुपये की धनराशि को आवेदक के स्रोत खाते में वापस करा दिया है। पीड़ित द्वारा अपनी धनराशि सकुशल वापस मिलने पर महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *