पनियरा पुलिस द्वारा 21 अदद देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस ने एक अभियुक्त को 21 अदद टेट्रा पैक बंटी बबली लाइम देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 08 जुलाई, 2026 को थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम रजौड़ा, आम के बगीचे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त झगरू केवट पुत्र स्व. काली प्रसाद, निवासी बेनीगंज टोला ओडवलिया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 55 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 21 अदद टेट्रा पैक बंटी बबली लाइम देशी शराब बरामद हुई।

इस संबंध में थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 204/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *