ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ के तहत यातायात पुलिस की कार्रवाई, ब्रेथ एनालाइजर से की गई सघन चेकिंग

 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा नगर कस्बा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की सघन जांच की गई। इस दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *