एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक निर्माणाधीन फोरलेन का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक रोड होते हुए जागेश्वर पासी चौराहा से गोरखनाथ मंदिर तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली।

करीब 4.230 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण कार्य पर 24544.36 लाख रुपये (लगभग 245.44 करोड़ रुपये) की लागत आ रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह मार्ग एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक रोड, जगेश्वर पासी चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक जाता है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। गोरखनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के साथ ही कार्य की लगातार निगरानी की जाए। निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे कार्यों का अवलोकन करने के साथ अधिकारियों से परियोजना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *