बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में हिंदू युवक की हत्या

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है।

गुस्साई भीड़ ने मयमनसिंह जिले के भालुका में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी।

सुत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे भालुका उपजिला के दुबलिया पाड़ा में हुई।

भालुका पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने युवक की पिटाई की और उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया।

पुलिस अधिकारी रिपन मिया ने कहा कि इसके बाद उन्होंने लाश में आग लगा दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। युवक किराए पर रहता था और एक लोकल कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मृतक की लाश को उठाकर मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया।

पुलिस अधिकारी मिया ने कहा कि मृतक के रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है और केस दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने युवक की हत्या की निंदा की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *