न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोज

 

रायबरेली ।शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शिक्षण संस्थान न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लालगंज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लालगंज कोतवाली से आई टीम ने विद्यालय की छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के कानूनों एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला आरक्षी प्रियंका पटेल ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई कानून बनाए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व 112 की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं प्रश्न पूछे, जिनका कोतवाली की टीम द्वारा सरल एवं स्पष्ट उत्तर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि “इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस एवं सुरक्षा के प्रति सजगता उत्पन्न करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षित ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनाना भी है। विद्यालय के प्रधानचार्य ने अंत में विद्यालय परिवार की ओर से लालगंज
कोतवाली से आये हुये उप निरीक्षक अमरनाथ, अंकित कुमार, साजन कुमार एवं महिला आरक्षी प्रियंका पटेल जी को मोमेंटो दे कर आभार प्रकट किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कोर्डिनेटर कविता शर्मा, शैलजा शुक्ला, रानू सिंह एवं उमेन्द्र सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *