असम में हाथियों के झुंड से ट्रेन टकराई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के असम राज्य में एक ट्रेन हाथियों के झुंड से टकरा गई।

शनिवार सुबह हाथियों के झुंड से टकराने के बाद ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

सुत्रो के मुताबिक, ट्रेन हादसे में आठ हाथियों की मौत हो गई है और एक हाथी घायल हो गया है।

नई दिल्ली जा रही ट्रेन सुबह 2:15 बजे पटरी से उतर गई। रेलवे ने कहा कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने कन्फर्म किया कि हादसे में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

NFR ने एक बयान में कहा, “यह घटना ऐसी जगह पर हुई जो हाथियों के लिए कॉरिडोर नहीं है।”

“लोको पायलट ने हाथियों का झुंड देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इसके बावजूद, हाथी ट्रेन से टकरा गए।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *