हिन्दू सम्मेलन जनजागरण में वृहद नगर भ्रमण बाईक रैली हुई सम्पन्न निर्भय सिंह सतीश मद्धेशिया के संयोजन में रघुनाथ गुप्ता बने यजमान

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल में सकल हिन्दू समाज “हिन्दू सम्मेलन” के तत्वावधान में आगामी 26 दिसंबर को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन के मद्देनजर सोमवार को विद्यालय परिसर में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से आचार्य शौरभ पाठक ने यजमान रघुनाथ गुप्ता के साथ विधि विधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया।

कार्यक्रम संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन का उद्देश्य सकल हिंदू समाज को जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में क्षेत्र के संत-महात्मा, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

हिन्दू सम्मेलन जनजागरण के दौरान बाईक रैली पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज से प्रारम्भ होकर परतावल मुख्य चौराहे से ग्राम सभा पिपरिया से छातीराम, बभनौली, कस्बा, तिवारी टोला, ढाठर टोला, तुलसहीया टोला होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में यात्रा समाप्त हुई इस दौरान श्यामदेऊरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, कोठीभार थानाप्रभारी धर्मेन्द्र सिंह मय फोर्स कुशल निगेहबानी बनी हुई दिखी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डाक्टर दीनबंधू शुक्ल, हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह, ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, हिन्दू नेता अशोक यादव, सभासद विनय सिंह, अजय प्रताप पटेल, प्रदीप मोदनवाल, रणंजय उर्फ रिंकू सिंह, अजय गौतम, मनोहर मद्धेशिया, तेज प्रताप मोदनवाल, शिवम द्विवेदी, नागेश कसौधन, देवराज सिंह, कन्हैया मद्धेशिया अमित जयपुरिया समेत बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *