परतावल नगर कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प।

परतावल/महराजगंज।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत परतावल कार्यालय परिसर में शनिवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का आत्मविश्वास और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। साथ ही आमजन को भी योग अपनाकर निरोग रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बलराम गुप्ता, महाजन कश्यप, कमाल अहमद सहित नगर पंचायत कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *