वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पाण्डेय के पुत्र वधू का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

झंगहा/गोरखपुर।चौरी चौरा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पांडेय की पुत्रवधू अट्ठाईस वर्षीया रागिनी देवी पत्नी अश्वनी कुमार पाण्डेय का आज सुबह उनके मायके में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी चार वर्ष की एक पुत्री है।वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं तथा उनका उपचार चल रहा था।
निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद घटना से परिवार को गहरा आघात लगा है ।
उनका अंतिम संस्कार झंगहा क्षेत्र स्थित गौरी घाट के गोर्रा नदी पर किया गया, जहां सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *