ईरान इस्लामिक देशों के साथ शर्तों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान ने कहा है कि वह आपसी सम्मान और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दबाव न डालने के सिद्धांत पर इस्लामिक देशों के साथ संबंध बढ़ाने के लिए तैयार है।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघार गालिबफ ने अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ”क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बाहर से नहीं की जानी चाहिए, यह स्थानीय स्तर पर की जानी चाहिए और क्षेत्रीय सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए।”

गौरतलब बात यह है कि खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं।

ईरान की ओर से जवाबी हमले में उन ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा था।

ग़ालिबफ़ ने कहा, “लेबनान में युद्ध का अंत उतना ही महत्वपूर्ण है जितना ईरान में युद्ध का अंत।” ये सबसे बड़ा और अहम मुद्दा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *