मस्जिद में रखा गया खामेनेई का पार्थिव शरीर, ईरान में पाकिस्तान से लेकर चीन तक के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिका और इजराइल द्वारा मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के शवों को अंतिम दर्शन के लिए मस्जिद में रखा गया है।

उनके शवों को ईरान की राजधानी तेहरान की एक मस्जिद में रखा गया था।

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए कुछ विदेशी मेहमान भी तेहरान पहुंचे हैं।

खबर है कि उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि दी

इनमें पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी, अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री अमीन खान मुत्तकी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के उप प्रमुख के भी तेहरान में होने की खबरें आई हैं।

इसी तरह सुत्र ने कहाँ है कि भारत, चीन और ताजिकिस्तान के कुछ अधिकारी भी स्मारक सेवा में हिस्सा लगें ।

28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता खमेनेई को निशाना बनाकर अमेरिका और ईजराईल द्वारा किए गए हमले में उनकी मौत हो गई थी।

उनके साथ उनकी बेटी, दामाद, बहू (मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की पत्नी) और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी मारे गये।

बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार अगले बुधवार को किया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *