भारत के पहले निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार को भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर 12:05 बजे लॉन्च किया गया। पहले रॉकेट सुबह 11:30 बजे लॉन्च होने वाला था।

उड़ान भरने से करीब 5 मिनट पहले उल्टी गिनती रुक गई। थोड़ी देर रुकने के बाद प्रक्रिया फिर से शुरू की गई और रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

सुत्र के मुताबिक, इस परीक्षण उड़ान को ‘मिशन अराइवल’ नाम दिया गया है।

इस मिशन के हिस्से के रूप में, विक्रम-1 ने कई तकनीकी परीक्षणों के पेलोड के साथ उड़ान भरी।

रॉकेट अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्टकार्ड और ‘कॉस्मिक ब्लूम’ नामक एक कलाकृति भी ले गया।

स्काईरूट एयरोस्पेस ने इससे पहले 2022 में ‘विक्रम-एस’ सबऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *