नहर में फंसी डॉल्फिन, ग्रामीणों ने जाल लगाकर बचाया

 

राष्ट्रीय जलीय जीव को सुरक्षित आवास में छुड़वाने की मांग, मौके पर पहुंची डायल 112

परतावल / महराजगंज

विकास खंड परतावल के ग्राम सभा अहिरौली स्थित बड़ी नहर में पिछले कई दिनों से एक डॉल्फिन दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई थी। पानी का स्तर कम होने के कारण डॉल्फिन नहर में फंस गई थी। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग नहर किनारे पहुंच रहे थे।
शनिवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर जाल की मदद से डॉल्फिन को सावधानीपूर्वक नहर से बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सूचित कर डॉल्फिन को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छुड़वाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा प्राप्त है। उसका नहर में पहुंचना दुर्लभ घटना है। ऐसे में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना वन विभाग और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉल्फिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसे जल्द से जल्द गंगा या अन्य सुरक्षित जल क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि इस दुर्लभ जीव का संरक्षण हो सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *