ईरान द्वारा सभी खाड़ी राज्यों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भयानक मिसाइल हमले, ट्रम्प भड़के

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य बलों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है।

सेंट्रल कमांड के मुताबिक, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मुख्य निशाने पर थे और दावा किया गया है कि सभी मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया गया।

अमेरिकी पक्ष ने कहा कि इस घटना से दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम टूट गया है।

ईरान ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब उन्होंने ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत की बात कही है, जिससे क्षेत्रीय तनाव फिर से बढ़ गया है।

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर संघर्षविराम विफल होता है तो अमेरिका सैन्य अभियान पर लौट सकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *