सावन का शुभारंभ 30 जुलाई से समापन 28 अगस्त को राशि के अनुसार  क्या करने से सकारात्मक मनोकामना पूर्ण होती है — पण्डित श्रीधर दस

सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। आईए जानते हैं सावन में क्या करने से सभी सकारात्मक मनोकामना पूर्ण होती है राशि के अनुसार पं श्रीधर दास पांडेय ज्योतिषाचार्य

राशि के अनुसार महादेव को प्रसन्न करने के उपाय
मेष राशि:
शिवलिंग पर लाल चंदन और केसर युक्त जल अर्पित करें। ‘ॐ भौमेश्वराय नमः’ का जाप करें।
वृषभ राशि:
दूध, दही और सफेद चंदन से शिवलिंग का अभिषेक करें। श्वेतार्क के फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि:
गन्ने के रस या हरे मूंग के जल से अभिषेक करें। दूर्वा और बेलपत्र अर्पित करें।
कर्क राशि:
कच्चे दूध और गंगाजल में थोड़े अक्षत (चावल) मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
सिंह राशि:
गुड़ मिले जल से अभिषेक करें और लाल पुष्प अर्पित करें।
कन्या राशि:
भांग, धतूरा और गन्ने के रस से शिवजी की पूजा करें।
तुला राशि:
इत्र, गाय के घी और शक्कर से महादेव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि:
पंचामृत और लाल फूल चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
धनु राशि:
हल्दी या केसर मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और पीले फूल चढ़ाएं।
मकर राशि:
काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें। शमी के पत्ते चढ़ाना अत्यंत शुभ है।
कुंभ राशि:
नारियल पानी या गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।
मीन राशि:
केसर और पीले चन्दन से शिवजी का श्रृंगार करें तथा बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।

यदि आप अपनी विशेष मनोकामना या किसी खास ग्रह दोष (जैसे शनि या मंगल) के निवारण के बारे में जानना चाहते हैं, तो अपनी कुंडली विश्लेषण करवासकते हैं सकते हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *