सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को अभियान की सेवा भावना से जोड़ा जा रहा है: विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

‘कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

परतावल 24 सितम्बर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा यात्रा के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन धूमधाम से किया गया। अभियान के दौरान जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया तथा ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार एवं फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों तक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को अभियान की सेवा भावना से जोड़ा जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनभागीदारी के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि पूरे देश में यह अभियान चल रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश नंबर वन है और पनियरा विधानसभा क्षेत्र हमारे अभिभावक विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नंबर वन चल रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक जानकारी देना योजनाओं का लाभ देना यही इस अभियान का लक्ष्य है।
ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने बताया कि
बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को आरोग्यप्रद जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और पौष्टिक आहार को लेकर लोगों को जागरूक किया।
जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क बांटी गईं। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलती है।

उक्त कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ नन्दू दुबे, सभासद ईश्वर राजभर, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव, डॉ. फुरकान खान, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. महिजबीन, दुर्गादत्त उर्फ दीपक पाण्डेय, इंद्रासन शर्मा, योगेन्द्र राजभर, अशोक चौधरी, शम्भू पटेल, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा, विवेक राव, स्टाफ नर्स रेखा सिंह, सीबी आर्या, वार्डबॉय प्रभुनाथ, अनील यादव, कुन्दन कुमार, अनिकेत, अक्षय, जयप्रकाश, संजीव सिंह, अजय समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *