ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकली भब्य तिरँगा यात्रा देश भक्ति के रंग में रंगा नगर


परतावल, महराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को परतावल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा नगर पंचायत परतावल के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। समापन के बाद ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया, भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल एवं मंडल प्रभारी अजय लाल श्रीवास्तव , गणेश पाण्डेय, इंद्रजीत तिवारी, दीपक पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *