अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस एवं ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सकुशल बाहर निकाला गया

महराजगंज जनपद में आज दिनांक 10.08.2026 की शाम थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पड़री कला के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 30-35 लोग सवार थे, जो थाना ठूठीबारी क्षेत्रान्तर्गत इटहिया मेला/दर्शन कर ग्राम पिपरिया गुरु गोविन्द राय, थाना चौक वापस लौट रहे थे

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष चौक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोगों को सकुशल पानी से बाहर निकाला गया। घटना में एक लड़की घायल हुई, जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी जगदौर भेजा गया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सभी लोगों को सकुशल बचा लिया गया। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है तथा आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य लगातार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *