इटहिया शिव मंदिर मेला में यातायात पुलिस की विशेष जागरूकता पहल

सुरक्षित यात्रा—सुखद यात्रा” के संदेश के साथ श्रद्धालुओं को किया जागरूक

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत इटहिया शिव मंदिर मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप एवं अन्य वाहनों से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वाहन की छत अथवा ढाला पर बैठकर यात्रा न करें तथा ट्रॉली का गेट खुला रखकर वाहन न चलाएं।

यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूप से समझाया जा रहा है कि वाहन की छत, ढाला अथवा ट्रॉली के खुले हिस्से में बैठकर यात्रा करना अत्यंत जोखिमपूर्ण है। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाएं, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम यात्रा करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें।
महराजगंज पुलिस की अपील—
“सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *