क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने PET- 2026  परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

 

महराजगंज  जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी फरेंदा  दीपशिखा वर्मा द्वारा कस्बा फरेंदा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान सीओ फरेंदा ने सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं  लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज फरेंदा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *