मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना नौतनवा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं/बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में म0उ0नि0 तनु दुबे,म0रि0का0 आस्था तिवारी, म0रि0का0 प्रियंका सहित मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *