34 बोरी अवैध कद्दू बीज (1360 किग्रा) व पिकअप के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना निचलौल पुलिस टीम एवं एसएसबी (SSB) टीम के संयुक्त अभियान द्वारा दिनांक 11.08.2026 को रेगहिया बाजार के पास से तस्करी से संबंधित 34 बोरी तृतीय देश कद्दू बीज (कुल 1360 किग्रा) व 01 पिकअप वाहन के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0 नील/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त व बरामद माल को कस्टम ऑफिस निचलौल, जनपद महराजगंज भेजा जा रहा है।

• बरामदगी:
o 34 बोरी तृतीय देश कद्दू बीज (प्रत्येक बोरा 40 किग्रा, कुल 1360 किग्रा)
o 01 पिकअप वाहन (सं० UP 56 AT 1524)

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: विजय चौधरी पुत्र जिउत चौधरी (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम- लक्ष्मीपुर, थाना- ठुठीबारी, जिला- महराजगंज

एसएसबी (SSB) टीम:
वि.प.स. 14161021 निरीक्षक (सा.) शिव पूजन प्रसाद
वि.प.स. 10170651 आ. (सा.) धर्मेन्द्र यादव
वि.प.स. 10180522 आ. (सा.) राजेश कुमार यादव
वि.प.स. 12081288 आ. (सा.) ओम प्रकाश सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *