इफको बाजार परतावल में खाद के लिए किसानों को लगानी पड़ रही है लगी लंबी कतारें

 

, महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में  खरीफ सीजन के बीच इफको बाजार परतावल में खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला एवं पुरुष किसान लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

 

 

किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद मिलने की उम्मीद में इंतजार करते रहे। भीड़ अधिक होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *