मुख्यमंत्री के संभावित बांसगांव दौरे की तैयारियां तेज, गगहा में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

गगहा/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित बांसगांव आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को गगहा स्थित पड़ाव मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्थल निरीक्षण में बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी बांसगांव, गगहा थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, यातायात नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की खबर से पूरे बांसगांव क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं पर भी ध्यान देंगे। विशेष रूप से राप्ती नदी की बाढ़ से प्रभावित कछारांचल में तटबंध, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री का संभावित दौरा बांसगांव क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *