प्रथम आगमन पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का एक्सप्रेस-वे पर भव्य स्वागत

 

खजनी/गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम गोरखपुर आगमन पर लिंक एक्सप्रेस-वे के सरयां टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया तथा गगनभेदी नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, खजनी मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा, उनवल मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार निगम, माल्हनपार मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, खजनी ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन उमाशंकर निषाद, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श राम त्रिपाठी,जगरनाथ चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्रीराम चौहान और प्रदीप शुक्ला ने कहा कि विनोद राय संगठन के समर्पित, कर्मठ और अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में गूंजते नारों से माहौल उत्सवमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *