मिशन शक्ति फेज 5.0: थाना कोतवाली पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस, मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के शिव मंदिर, कटहरा में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *