सोनौली पुलिस ने 14 बोरी लावारिस यूरिया खाद की बरामद

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बंसत सिंह के पर्यवेक्षण में तस्करी/मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा चेकिंग व तस्करी रोकथाम के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरडीडाली चौराहे स्थित मिश्रा कृषि बीज भण्डार के बगल से 14 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद की गई।

उक्त बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर मु०अ०सं० निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु बरामद खाद को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *