लखनऊ, भारत में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हाल ही में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना घटी है।

एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी जान दे दी।

 इस घटना से आसपास के लोग सहम गये।

प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस या संदेश में उसे “धोखा” दिया था। 

हालांकि, इस घटना में तब नया मोड़ आ गया जब मृतक दिव्या मिश्रा के परिवार ने इससे जुड़े कुछ बड़े राज उजागर किए।

मीडिया को मृतक दिव्या मिश्रा के ममेरे दाई ममयंक दीक्षित के अनुसार, यह घटना इतनी सरल या सामान्य नहीं है जितनी बाहर से दिखती है।

दिव्या और उनके पति मानस वाजपेई के बीच पिछले कई सालों से अनबन चल रही थी।

उनका घरेलू विवाद का मामला एक साल पहले कोर्ट में दर्ज (फाइल) हुआ था।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार को एक मैसेज मिला। दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में जनसंपर्क प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। 

घटना वाले दिन मानस बैंक के बाहर पहुंचा था और दिव्या को बैंक से बाहर बुलाया था।

कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई, लेकिन फिर मानस ने अचानक दिव्या के माथे में गोली मार दी और वहां से भाग गया।

गोलियों की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत दौड़ पड़े। 

वे घायल दिव्या को अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्य से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मानस ने घर पहुंचकर मानसिक परेशानी से जूझ रहे बैनी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

पड़ोसियों ने दरवाज़ा तोड़ा और जब वे अंदर पहुंचे तो 2 को मृत पाया! पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *