गोलघर में सौंदर्यीकरण व नाला निर्माण का निरीक्षण, कार्य में तेजी के निर्देश

 

यातायात व्यवस्था सुधारने और अनावश्यक बैरीकेडिंग हटाने पर जोर

 

गोरखपुर। शहर के प्रमुख बाजार गोलघर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं नाला निर्माण कार्यों का महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता और गति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गोलघर क्षेत्र में की गई बैरीकेडिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पर अनावश्यक बैरीकेडिंग न की जाए, जिससे आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि गोलघर जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में व्यापार प्रभावित न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाया जाए।
वहीं मंडलायुक्त ने दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण और सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्थाओं को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए और रात्रि में कार्यस्थल पर पर्याप्त प्रकाश, रिफ्लेक्टर और उचित बैरीकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मंडलायुक्त ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *