कांग्रेस की पूर्व पीसीसी सदस्य सुनीता सिंह के तेवर के आगे झुका प्रशासन,दर्ज हुई रिपोर्ट

 

अमेठी जिले में सिंहपुर ब्लॉक के अहोरवा भवानी में गरीब व्यापारी का घर जबरन गिरा दिया गया। एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो उस गरीब की आवाज बन कर कांग्रेस की पूर्व पीसीसी महिला सदस्य सुनीता सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये मैदान में उतरी और भारी महिला समर्थकों और ग्रामीणों के साथ के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने क्षेत्रा अधिकारी तिलोई को सौंपा ज्ञापन और उचित कार्यवाही की मांग की । इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई ने 2 दिन का मांगा था। जिस पर मामला यह कह कर शांत हो गया कि यदि दो दिन के दिये गए समय पर अगर कार्यवाही नही हुई तो फिर विशाल जन आंदोलन होगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस का कार्यवाही तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि एक ही चोला था तन ढकने के लिए किसकी बदुआ लगी की मेरा घर उजड़ गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुनीता सिंह के द्वारा दिए गए 2 दिन के अल्टीमेटम के बाद ही जिला प्रशासन सक्रिय हो उठा और 42 ज्ञात अज्ञात लोगों के ऊपर गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वही सुनीता सिंह ने कहा कि एक तरफ लोगों को बुलडोजर का खौफ लोगो को जीने नहीं दे रहा है। दूसरी तरफ अब खुद दबंग लोग संगठित होकर गरीबों के आशियाने उजाड़ रहे हैं । कुछ ऐसा ही माहौल पूरे प्रदेश में बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गरीब के साथ कांग्रेस है और कांग्रेस के साथ में कई नजर आऊंगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *