अपहृत मासूम की झड़ी में मिला शव छावनी में बदला घटना स्थल

अपहृत मासूम की झाड़ी में मिली लाश कुकर्म की आशंका

मासूम का शव मिलने की सूचना पर छावनी में बदला घटना स्थल

फुल्की विक्रेता पर जताई जा रही आशंका कुकर्म से किया नहीं जा सकता है इंकार

सहजनवा/गोरखपुर। अपहृत मासूम की लाश मिलते ही पूरे सहजनवा में सनसनी फैल गया। भीड़ को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को बुलानी पड़ी। पुलिस ने आनन फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी से नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 9 पिपरा निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विपिन सिंह 5 वर्ष गुरुवार को शाम को 5 बजे के करीब फुल्की खाने के लिये घर से निकला था। जिसका दाम दादी ने दिया था। इसके बाद मासूम फुल्की विक्रेता के पीछे जाते दिखाई दिया। जो देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटा। स्वजन ने मासूम के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात्रि भर सीसीटीवी कैमरे को खंगालते रही। लेकिन शुक्रवार अपराह्न 4 बजे तक को लोकेशन नहीं मिला। वही पुलिस ने फुल्की विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। शाम 5 बजे के करीब एक सीसीटीवी कैमरे में फुल्की विक्रेता और मासूम साथ जाते दिखाई दिए। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए झाड़ी में स्थित खंडहर में पहुंची तो देखा कि मासूम की हत्या कर लाश को बोर से ढका गया है। लाश मिलने की सूचना पर सीओ गीडा के एन0 आनंद,थानेदार गीडा अश्वनी पांडे,थानेदार हरपुर बूदहट प्रशांत पाठक भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही घटना को देखते हुए तरह तरह की चर्चा करते देखा जा रहा है। वही कुकर्म के आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर नमूने लिया।
उक्त संदर्भ में सीओ गीडा के0 एन0 आनंद ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *