सोशल नेटवर्किंग के जरिए नौकरी के बहाने लेकर फरार होने के मामले में सोशल मीडिया की पहल पर  रेलवे पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

उन्नाव । उन्नाव में सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से एक महिला से परिचय हुआ और फिर उस महिला ने बनारस में कंप्यूटर में नौकरी दिलाने के बहाने ट्रेन से मां के साथ बेटी को भी लेकर बनारस ले कर गई और वहां से बेटी और उसकी सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से मिली दोस्त दोनों गायब हो गई। इस मामले में जब सोशल मीडिया ने तुल पकड़ा तो वही सोशल नेटवर्किंग से मिली महिला के बारे में पीड़िता की मां ने बताया कि उस महिला के पास जो भी फोन आ रहे थे उसमें हमेशा वह अपना नाम कभी कोमल, दीपिका और कभी मीना ने नाम से उनसे बात करती थी। पीड़िता की मां का कहना है कि कामाख्या ट्रेन के स्टेशन पर उतरने के दौरान मां तो ट्रेन से उतर गई । लेकिन उसकी बेटी नहीं उतर पाई थी। जिसे उतारने के लिए उसकी तथाकथित सहेली ट्रेन पर चढ़ गई। इसके बाद जब ट्रेन चल दी तो उसने स्टेशन पर यात्रा के दौरान मां ने बेटी के गायब होने की शिकायत 1/7/ 2026 को रेलवे पुलिस से लेकर बीघापुर उन्नाव के क्षेत्राधिकार, थाना बिहार उन्नाव में भी शिकायत दर्ज करवाई । यह मामला उन्नाव के चिलबिल पोस्ट पाटन गांव निवासिनी शैल कुमारी की बेटी का है। जिसकी यह शिकायत है कि उसकी दोस्त उसकी बेटी को ट्रेन पर बैठाकर कही लेकर फरार हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में किसी अनहोनी आशंका से जिला प्रशासन से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन सुनवाई कही नहीं हो रही थी। पुलिस घरवालो को कभी पूरा मामला रेलवे पुलिस और कभी यूपीपी पर डाल कर गुमशुदगी भी नहीं दर्ज की थी । जिसे अब वाराणसी की रेलवे पुलिस ने दर्ज की है। वहीं मां ने प्रदेश सरकार से बेटी को सकुशल बरामद करवाने की गुहार लगाई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *