अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का बैठक हुआ संपन्न अहम मुद्दों पर हुआ चर्चा

सुरेश अवस्थी पूर्व महापौर एव जिलाध्यक्ष लखनऊ उत्तर प्रदेश के आवास पर हुई बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव जी ने कार्यकारिणी का गठन करने के लिए दिया दिशा निर्देश

संगठन के कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा – उमेश यादव

लखनऊ महानगर में महापौर व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अवस्थी के आवास पर आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा नई कार्य समिति का गठन करने के दिए निर्देश साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया श्री यादव ने बताया कि संगठन अन्याय,भ्रष्टाचार,महिला शोषण,बाल श्रम आदि के खिलाफ धरातल स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है और हमेशा करता रहेगा कार्य समिति को निर्देशित करते हुए लखनऊ महानगर सहित तहसील ब्लाक एवं नगर का शीघ्र गठन करने के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संगठन हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहा है और हमेशा आवाज उठाता रहेगा क्योंकि यह संगठन एक ऐसा संगठन है जो भारत के सभी राज्यों में कार्य कर रहा है संगठन के कार्यकर्ता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर संगठन के कार्यकर्ता का शोषण होता है तो संगठन ठोस कदम उठाएगा इसी क्रम में कार्य समिति का गठन भी किया गया है नगर महामन्त्री पंकज पाठक , शुभम गुप्ता नगर प्रचार मंत्री, विजय टंडन नगर उप महामंत्री, देवेंद्र विजय सिंह नगर संगठन मंत्री, मुकेश सिंह उप कोषाध्यक्ष, वंशिता शर्मा नगर प्रभारी, दीपक बेरी नगर उप संगठन मंत्री, पुनीत निगम नगर उपाध्यक्ष, सुनील कुमार गुप्ता नगर उप मंत्री, राम लखन यादव नगर मंत्री, अमरनाथ तिवारी नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लखनऊ महानगर की कार्य समिति का गठन कर सभी को आई कार्ड नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की बैठक में दूर-दराज से आए तमाम पदाधिकारीगण मंजू वर्मा मंडल अध्यक्ष लखनऊ मंडल जिला हरदोई एवं पवन कुशवाहा जिला शाहजहांपुर सेफिता सिद्दीकी लखनऊ इत्यादि गणमान्य जन मौजूद रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *