हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है-राजीव नयन

पनियरा (महराजगंज)।
सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रहसुगुरु धाम, पनियरा में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में साधु-संतों, महात्माओं, गायत्री परिवार तथा सकल हिंदू समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरि जी महाराज (श्री नाथ मठ, रसड़ा) रहे, जबकि मुख्य वक्ता श्री राजीव नयन जी (विभाग प्रचारक) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गिरिधारी जी महाराज ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरि जी महाराज ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि “जब हिंदू समाज संगठित होगा, तभी समर्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। भारतीय परंपराएं और पौराणिक मूल्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो सदैव देश के लिए गौरव का विषय रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि समाज को पंथ-मजहब के नाम पर बाँटने के प्रयास होते रहे हैं, किंतु हिंदुत्व एक ऐसी जीवन परंपरा है जो किसी के प्रति द्वेष नहीं सिखाती, बल्कि राष्ट्र, समाज और मानवता को जोड़ने का कार्य करती है।

मुख्य वक्ता श्री राजीव नयन जी ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज संगठित, जागरूक और आत्मविश्वासी होता है, तब कोई भी विघटनकारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति को रोक नहीं सकती। सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन का वह मार्ग है जो व्यक्ति को कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का बोध कराता है।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गिरिधारी जी महाराज ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित होकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर समिति के में सचिव भोला, महामंत्री दिलीप, विनय, रामचन्द्र, विकेंद्र,दीपक, योगेन्द्र, अरविंद, संदीप, अनूप, अशोक, सुनील, हेमन्त, अमृत, अर्जुन, उमाशंकर पांडेय, दुर्गेश, शैलेश, विजय, ज्ञानेंद्र सिंह,निर्भय, उमेश, महेंद्र प्रताप सिंह,वेद प्रकाश शुक्ला , राजेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *