रसुवा जिला बाढ़ अपडेट: 157 शव मिले

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रसुवा जिला बाढ़ से प्रभावित लोगों में से 157 लोगों के शव मिल चुके हैं।
पुलिस बुलेटिन के मुताबिक रात 11:5 बजे तक 7 जिलों में 157 शव मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, रसुवा जिला में 3, नुवाकोट जिला में 13, धादिंग जिला में 27, चितवन जिला में 64, गोरखा जिला में 19, तनहुँ जिला में 9 और नवलपरासी पूर्व जिला में 22 शव मिले।

नेपाल पुलिस ने यह भी कहा कि 28 पुलिसकर्मियों से अब तक संपर्क नहीं किया जा सका है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि बाढ़ के कारण 41 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जिसके अनुसार तेरवी टीचिंग हॉस्पिटल महराजगंज काठमाण्डौ में 20 लोगों का, ट्रॉमा सेंटर में 4 लोगों का, वीर हॉस्पिटल में 3 लोगों का, बीरेंद्र सैनिक हॉस्पिटल कैंटोनमेंट में 1 व्यक्ति का, नारविक हॉस्पिटल में 3 लोगों का और त्रिशूली हॉस्पिटल में 9 लोगों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *