जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना सोहगीबरवा क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन हेतु ‘राहत चौपाल का हुआ आयोजन

जनपद महराजगंज में बाढ़ से संभावित खतरे से बचाव, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों को परखने तथा स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 27.08.2026 को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना सोहगीबरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोहगीबरवा (तहसील निचलौल) में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित ‘राहत चौपाल’ में प्रतिभाग किया गया।

राहत चौपालके दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गंडक नदी के तटवर्ती संवेदनशील इलाकों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक व पुलिस टीम को 24×7 ‘हाई अलर्ट’ मोड़ पर रहने के निर्देश: बाढ़ राहत कार्य से जुड़ी सभी टीमों (राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व आपदा प्रबंधन दल) को 24 घंटे सतर्क रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए पाबंद किया गया।

चौपाल में प्राप्त विभिन्न जन-शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन एवं महराजगंज पुलिस हर विपरीत स्थिति में आम जनमानस की सुरक्षा व सहायता के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *