संपूर्ण समाधान दिवस में डी एम एवम एस पी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज जनपद में जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील नौतनवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई

महराजगज जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राजस्व संबंधी प्रकरण, पारिवारिक विवाद, पुलिस संबंधी शिकायतें, पेंशन, विद्युत, जल निकासी, सड़क तथा अन्य जनहित से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूमि एवं पारिवारिक विवाद जैसे मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *