मिशन शक्ति फेज-5: थाना घुघली पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को साइबर अपराधों, व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना स्थानीय की ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘एंटी रोमियो’ टीम की सदस्य म0उ0नि0 खुशबू और महिला कांस्टेबल पूजा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं व बच्चियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव इसके साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) तथा 102/108 (स्वास्थ्य सेवा) के प्रयोग एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह एवं महिला समृद्धि योजना के बारे में विशेष रूप से अवगत कराते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।

घुघली पुलिस का यह प्रयास महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *