सीपीयू टीम (थाना घुघली) ने रेलवे स्टेशन पर बेसहारा व असहाय लोगों का जाना हाल-चाल, सरकारी योजनाओं से कराया अवगत

महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस द्वारा सामाजिक एवं मानवीय सरोकारों को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना घुघली की सीपीयू टीम द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गई।
सीपीयू टीम ने घुघली रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर वहां मौजूद भिक्षुकों, असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों से सीधे संपर्क स्थापित किया और आत्मीयता से उनका हाल-चाल जाना।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित सभी जरूरतमंदों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ सकें।
किसी भी प्रकार की संकट या समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी असहाय व्यक्तियों को सीपीयू प्रभारी का आधिकारिक मोबाइल नंबर प्रदान किया गया।

महराजगंज पुलिस का यह प्रयास न केवल आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सुरक्षा एवं सहयोग का अहसास भी कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *