पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान का हुआ आयोजन

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों एवं चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी है।
महराजगंज पुलिस
सुरक्षित यातायात, सुगम आवागमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *