महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन,मे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है
इसी क्रम में थाना चौक क्षेत्र निवासी कमलेश कुमार पटेल निवासी पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके उपरांत साइबर सेल थाना चौक द्वारा MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस के सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की ₹14,172 (चौदह हजार एक सौ बहत्तर रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई, जिससे पीड़ित ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम-
उ0नि0 अंकित कुमार राय
कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रिया सिंह
कांस्टेबल विशाल प्रजापति
साइबर सेल, थाना चौक, जनपद महराजगंज
महराजगंज पुलिस की अपील
साइबर अपराध से बचाव हेतु किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अपने निकटतम थाने अथवा साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
