भिटौली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जारी अभियान के क्रम में थाना भिटौली पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 135/2026, धारा 305(क), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त शशिकांत वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा, निवासी ग्राम बिशुनपुरा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक पीली धातु नथिया वजन .99 ग्राम, एक पीली धातु का मांग टीका वजन 1.33 ग्राम व वह एक जोड़ी झुमका पीली धातु भजन 3.01 ग्राम बरामद हुआ। बरामद जेवरात का कुल वजन, अनुमानित कीमत लगभग ₹90,000/- है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *