बसहिया बुजुर्ग पेट्रोल पंप के समीप ऑटो और बाइक की भिड़ंत, दो गंभीर घायल


परतावल/महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बसहिया बुजुर्ग पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक कथित रूप से उल्टी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से महाराजगंज ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवारों की ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार सुनील कुमार (35 वर्ष) और प्रहलाद (44 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों घायल जिला लेखा परीक्षा विभाग (ऑडिट विभाग) महाराजगंज में कार्यरत हैं और अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घायलों का उपचार जारी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *